Daily Horoscope

रुपए में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स चढ़ा

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (12:22 IST)
मुंबई। रुपए में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर शेयर बाजार के लिए रौनक लेकर आया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार सातवें दिन बढ़त लिए रहा। यह 104.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 36,451.13 अंक पर चल रहा है।


पिछले छह सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 1,387 अंक चढ़ा है। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 36.60 अंक यानी 0.34 प्रतिशत चढ़कर 10,945.30 अंक पर चल रहा है। ब्रोकरों के अनुसार विदेशी पूंजी के निवेश और निवेशकों की लगातार लिवाली से शेयर बाजार में रुख सकारात्मक रहा।

साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी धारणा मजबूत हुई। बुधवार को डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 50 पैसे की मजबूती के साथ 69.94 पर चल रहा है। ब्रेंट कच्चा तेल 4.2 प्रतिशत गिरकर 57.07 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

ब्रिक्स पे क्या है और कैसे काम करेगा? SWIFT vs BRICS Pay का पूरा गणित | Explained

Garba Entry Controversy क्या है पूरा विवाद? बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद क्यों चर्चा में आया मुद्दा

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख