sundarkand

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी टूटे

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (12:11 IST)
मुंबई। एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच उत्पादन नीति पर ओपेक की बैठक से पहले धातु एवं पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में करीब 300 अंक गिर गया। निफ्टी भी 10,700 अंक के नीचे आ गया।


हुवावे की मुख्य वित्त अधिकारी मेंग वानझोउ के कनाडा में गिरफ्तार किए जाने और अमेरिका प्रत्यर्पण की खबरों के बीच अमेरिका और चीन के मध्य व्यापार मोर्चे पर शांतिपूर्ण बातचीत की संभावनाएं धूमिल होने से वैश्विक निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 298.53 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35,585.88 अंक पर आ गया। बुधवार को सेंसेक्स 249.90 अंक यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 35,884.41 अंक पर बंद हुआ था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 94 अंक यानी 0.87 प्रतिशत गिरकर 10,688.90 अंक पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को प्रमुख नीतिगत दर (रेपो दर) में कोई बदलाव नहीं किया है, इससे घरेलू निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी फोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 357.82 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 791.59 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 2.26 प्रतिशत, जापान का निक्केई 2.06 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.28 प्रतिशत नीचे रहा।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख