Hanuman Chalisa

बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्‍स और निफ्टी हुए मजबूत

मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (17:08 IST)
नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में वायदा सौदों की समाप्ति से पहले हुई लिवाली तथा सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की अगुआई में अधिकांश समूहों में तेजी से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 159.06 अंक यानी 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 35,500 अंक को पार करता हुआ 35,513.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स पिछले दिवस की बढ़त को जारी रखते हुए 35,394.77 अंक पर मजबूती में खुला। कारोबार के दौरान एक समय यह 35,262.97 अंक के निचले स्तर और 35,555.16 अंक के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंतत: 35,513.14 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस सेंसेक्स 373.06 अंक की बढ़त के साथ 35,354.08 अंक पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी लेकर 10,685.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सर्वाधिक 2.53 प्रतिशत मजबूत हुआ। आईटी कंपनियों में टीसीएस का शेयर भी 2.29 प्रतिशत मजबूत हुआ। अन्य कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, एनटीपीसी, एलएंडटी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक और पावरग्रिड के शेयर 1.61 प्रतिशत तक मजबूत हुए। सन फार्मा सर्वाधिक 3.34 प्रतिशत के नुकसान में रही।

हीरो मोटोकॉर्प को भी 3.12 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। बीएसई के सभी 19 समूहों में छह समूह गिरावट में रहे। आईटी शेयरों में सर्वाधिक 1.67 प्रतिशत की तेजी रही। टेक और तेल कंपनियों समेत अन्य समूह 1.36 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया।

जापान का निक्की 0.64 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.79 प्रतिशत मजबूत हुआ। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.17 प्रतिशत और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.04 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखा गया।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख