ramcharitmanas

सेंसेक्स 41 अंक उछला, निफ्टी में छह अंक की तेजी

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (18:02 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच टीसीएस, यस बैंक और टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 40.99 अंक की छलांग लगाकर 34,991.91 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान एनएसई का निफ्टी भी छह अंक के सुधार के साथ 10,530 अंक पर बंद हुआ।


अमेरिका और चीन के बीच तनाव घटने की खबरों से एशियाई बाजारों के साथ सेंसेक्स भी तेजी के साथ 35 हजार अंक के पार 35,076.24 अंक पर खुला। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनियों के संतोषजनक परिणाम से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर कारोबार के दौरान यह 35,196.03 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

हालांकि अमेरिका के आज होने मध्यावधि चुनाव के कारण निवेशकों ने सतर्कता बरती जिससे आखिरी प्रहर में यह अपनी बढ़त खोता हुआ 34,889.72 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 0.12 प्रतिशत की तेजी लेता हुआ 34,991.91 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियां हरे निशान में रही।

निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह बढ़त के साथ 10,552 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10600.25 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,491.45 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.06 प्रतिशत की तेजी में 10,530 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 27 कंपनियां गिरावट में और 23 तेजी में रहीं।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मंझोली कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.62 प्रतिशत यानी 91.14 अंक की गिरावट में 14,728.09 अंक पर और स्मॉलकैप 8.15 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट में 14,415.45 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,712 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,284 में तेजी और 1,273 में गिरावट रही जबकि 155 कंपनियों के शेयरों के भाव दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख