suvichar
✕

राहुल गांधी ने कहा, सरकार के दबाव में नहीं झुकें आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (18:05 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के 9.59 लाख करोड़ रुपए के रिजर्व कोष में से 3.6 लाख करोड़ रुपए स्थानांतरित करने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल को सरकार के दबाव के सामने नहीं झुकना चाहिए।


गांधी ने सरकार की आर्थिक नीतियों पर तंज कसते हुए ट्विटर पर लिखा है कि 36 खरब करोड़ रुपए। अपनी विलक्षण आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने वाले प्रधानमंत्री को आरबीआई की जमा राशि की जरुरत है। देश को बचाने के लिए तनकर खड़े  हो जाओ श्रीमान पटेल।

खबरों के अनुसार वित्त मंत्रालय ने आरबीआई रिजर्व कोष से 3.6 लाख करोड़ को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव किया है। यह आरबीआई के 9.59 लाख करोड़ रुपए के रिजर्व कोष का एक तिहाई है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख