ramcharitmanas

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (16:36 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच रिएल्टी, ऑटो और तेल एवं गैस समूहों में हुई बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को बीते तीन दिन की तेजी खो दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 382.90 अंक लुढ़ककर 34779.58 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 131.70 अंक फिसलकर 10453.05 अंक पर बंद हुआ।


विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर सेंसेक्स शुरुआत मजबूती के साथ 35543.38 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35605.43 अंक के दिवस के उच्चतम और 34727.16 अंक के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.09 प्रतिशत की बढ़त में 34779.58 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का दबाव भी बाजार पर रहा।

विश्लेषकों के मुताबिक,निवेशकों ने बीते तीन दिन रही बढ़त को देखते हुए आज मुनाफावसूली शुरू कर दी। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सात तेजी में और शेष 23 गिरावट में रहीं। निफ्टी भी बढ़त के साथ 10688.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10710.15 अंक के दिवस के उच्चतम और 10436.45 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 1.24 प्रतिशत लुढ़ककर 10453.05 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 42 कंपनियां गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझोली कंपनियों में अधिक मुनाफावसूली देखी गई। बीएसई का मिडकैप 2.23 प्रतिशत यानी 323.90 अंक की गिरावट में 14214.23 अंक पर और स्मॉलकैप 2.21 प्रतिशत यानी 323.12 अंक की गिरावट में 14271.16 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2745 कंपनियों में 1904 में गिरावट और 705 में तेजी रही, जबकि 136 कंपनियों के शेयरों के भाव दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख