sundarkand

बिकवाली के दबाव‍ में सेंसेक्स टूटा, निफ्टी भी फिसला

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (17:04 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिली तेजी की खबरों के बीच टाटा मोटर्स और विप्रो जैसे दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109.79 अंक टूटकर 36,542.27 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 14 अंक फिसलकर 11,053.80 अंक पर बंद हुआ।


बाजार में बुधवार को ज्यादा उठापटक नहीं हुई। डॉलर की तुलना में रुपए में सुधार से निवेशकों का मनोबल बढ़ा तो दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व की शाम में खत्म होने वाली बैठक को लेकर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। एशियाई बाजारों के बढ़त में खुलने के दम पर सेंसेक्स की शुरुआत भी तेजी के साथ 36,936.64 अंक से हुई।

कारोबार के दौरान यह 36,938.74 अंक के दिवस के उच्चतम और 36,357.93 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.30 फीसदी लुढ़ककर 36,542.27 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 12 कंपनियां हरे निशान में और शेष 18 लाल निशान में रहीं।

निफ्टी भी बढ़त के साथ 11,145.55 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 10,993.05 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.12 प्रतिशत की गिरावट में 11,053.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 27 कंपनियां गिरावट में और 23 तेजी में रहीं। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझोली कंपनियों के प्रति निवेशकों का रुझान बना रहा।

बीएसई का मिडकैप 0.42 प्रतिशत यानी 64.91 अंक की तेजी में 15,341.48 अंक पर और स्मॉलकैप 0.12 प्रतिशत यानी 18.55 अंक की बढ़त में 15,239.54 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,812 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 183 अपरिवर्तित रहीं, जबकि 1,326 में गिरावट और 1,303 में तेजी रही। (वार्ता) 
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख