Daily Horoscope

शेयर बाजार पांच दिनों की गिरावट से उबरे, निफ्टी फिर से 11 हजार के पार

Updated: मंगलवार, 25 सितम्बर 2018 (17:09 IST)
मुंबई। शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स लगातार पांच दिन की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 347 अंक की बढ़त पर रहा। बैंकिंग तथा एफएमसीजी कंपनियों में चुनिंदा लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स में यह सुधार आया।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स उथल-पुथल भरे कारोबार में 347.04 अंक यानी 0.96 प्रतिशत मजबूत होकर 36,652.06 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊपर में 36,705.79 और नीचे में 36,064.10 अंक तक गया। पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स कुल मिलाकर 1,785.62 अंक गिरा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100.65 अंक यानी 0.91 प्रतिशत मजबूत होकर 11,067.45 अंक पर पहुंच गया।

हाल ही में गिरावट में रहे फार्मा, बैंकिंग और एफएमसीजी क्षेत्रों में चुनिंदा लिवाली से घरेलू बाजार पांच दिनों की नरमी से उबरने में कामयाब रहे। एशियाई बाजारों के मिश्रित संकेतों तथा यूरोपीय बाजारों की तेजी ने लिवाली को बढ़ावा दिया। ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका और चीन द्वारा एक-दूसरे के लिए खिलाफ और भी वस्तुओं पर नया शुल्क लगाए जाने तथा कच्चे तेल के चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच जाने से वैश्विक वृद्धि के प्रति चिंता बढ़ी है और शेयर बाजार सहमे हुए हैं।

यही करण है कि बाजार में धारणा कमजोर थी और दिन में प्रमुख सूचकांकों में उथल-पुथल थी। निवेशक का ध्यान चुनिदा कंपनियों तक ही केंद्रित दिखा। रुपया भी शुरुआती गिरावट से उबरकर पांच पैसे की तेजी के साथ 72.58 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस बीच सोमवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,527.67 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 523.94 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे। (भाषा)

Show comments

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

ममता बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम 'ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस', फुटबॉल खिलाड़ी होगा चुनाव चिन्ह, जानें बागी गुट क्या सिंबल मिला

मोदी जी के दीये बुझाएंगे देश के छात्र, चीन का सिस्‍टम लागू करना चाहती है सरकार, राहुल की सभा से पहले इंदौर में बोली कांग्रेस

सभी देखें

Nandigram Bypoll : नंदीग्राम उपचुनाव में बड़ा ट्विस्ट, ममता के समर्थन के कुछ घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार

Nandigram bypoll 2026 : नंदीग्राम की लड़ाई में नया मोड़, प्रत्याशी ने वापस लिया नॉमिनेशन, ममता ने किया कांग्रेस का समर्थन, अब मैदान में INDIA ब्लॉक

MP के पेट्रोल पंपों पर 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट UPI से नहीं, नए नियमों के बाद पंप डीलर्स का फैसला

FASTag बैंक बदलना हुआ आसान, अब स्टिकर हटाने की जरूरत नहीं; OneTag से ऐसे करें पोर्ट, जानिए पूरी Process

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख