sundarkand
✕

TCS के शेयरों में भारी गिरावट, सेंसेक्स 437 अंक लुढ़का

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (13:07 IST)
नई दिल्ली। दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्सिवेज (TCS) के तिमाही नतीजे निवेशकों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए और इसके शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में करीब तीन प्रतिशत तक गिर गए। TCS के शेयरों में आई गिरावट से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गए। सेंसेक्स 437 अंक लुढ़क गया।
 
बीएसई में टीसीएस का शेयर 2.67 प्रतिशत गिरकर 3,231 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आ गया। इसी तरह एनएसई में भी कंपनी का शेयर 2.70 प्रतिशत गिरकर 3,230.10 के भाव पर खिसक गया। 
 
टीसीएस के शेयर शुरुआती कारोबार में सर्वाधिक नुकसान में रहने वाले सेंसेक्स समूह के शेयर रहे। सेंसेक्स भी 437 अंक तक लुढ़कते हुए 60,310.31 अंक पर आ गया।
 
टीसीएस ने एक दिन पहले ही दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे जिसमें शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 10,846 करोड़ रुपए हो जाने की जानकारी दी गई। हालांकि लाभ मार्जिन घटने और सौदों की संख्या को लेकर कुछ नरमी देखी गई।
 
सैमको सिक्योरिटीज की विश्लेषक उर्मी शाह ने कहा कि टीसीएस के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में परिचालन आय बढ़ने के बावजूद लाभप्रदता उतनी नहीं बढ़ी है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही पर करीबी नजर रहेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कौन हैं वो जज, जिन्होंने अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को दी क्लीन चिट?

क्यों हिंसक हुआ अरुणाचल में बिजली परियोजना का विरोध?

अगला लेख