suvichar

अडाणी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, अडाणी एंटरप्राइजेज 5 प्रतिशत टूटा

Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2023 (13:12 IST)
नई दिल्ली। अडाणी समूह की कंपनियों के प्रति बाजार में नकारात्मक धारणों के बीच उनके शेयरों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही। सुबह के सत्र में अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई में 4.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,633.5 रुपए प्रति शेयर पर रह गए।
 
समूह की कुछ अन्य कंपनियां भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गईं। अडाणी पावर का शेयर गिरकर 148.30 रुपए रह गया तो अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर टूटकर 1,070.55 रुपए, अडाणी ग्रीन एनर्जी गिरकर 653.40 रुपए और अडाणी टोटल गैस के शेयर टूटकर 1,135.60 रुपए रह गए।
 
इसी तरह अडाणी विल्मर के शेयर गिरकर 393.60 रुपए प्रति शेयर पर रह गए जबकि एनडीटीवी के शेयर 188.35 रुपए रह गए।
 
इन सभी कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई है। अंबुजा सीमेंट के शेयर बीएसई पर 4.04 प्रतिशत गिरकर 328.55 रुपए, एसीसी के शेयर 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786.75 रुपए और अडाणी पोर्ट्स एंड विशेष आर्थिक क्षेत्र के शेयर 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 546.70 रुपए प्रति शेयर पर रह गए।
 
सुबह के सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 295.3 अंक या 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,727.14 पर कारोबार कर रहा था।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

अगला लेख