biodatamaker
✕

वी वी एस लक्ष्मण : प्रोफाइल

Updated: गुरुवार, 2 जून 2016 (17:15 IST)
वैंगिपुरापु वेंकटा साईं लक्ष्मण (जन्म : 1 नवंबर 1974) आमतौर पर वी वी एस लक्ष्मण एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। लक्ष्मण ने हैदराबाद का प्रतिनिधित्व घरेलू क्रिकेट में किया और इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर के लिए खेले। पहले साल में आईपीएल की डेक्कन चार्जर्स टीम के लक्ष्मण कप्तान रहे जिनका स्थान बाद में एडम गिलक्रिस्ट ने ले लिया। 

खेल स्टाइल
 
वी वी एस लक्ष्मण के द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में ईडन गार्डंस पर बनाए गए 281 रनों की पारी पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन टेस्ट पर्फोर्मेंस मानी जाती है। लक्ष्मण दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और कभी कभार ऑफ स्पिन बॉलिंग करते हैं। उन्हें बल्ले से उनकी सुपर टाइमिंग के लिए जाना जाता है। वह स्पिन के खिलाफ सबसे बेहतर खेलते हैं।  उनकी खेलने की स्टाइल उनके रोल मॉडल मोहम्मद अजहरूदीन की याद दिलाती है। 
 
लक्ष्मण को खासतौर पर उनके अनोखे कलाईयों के उपयोग के लिए जाना जाता है जिसके साथ वे बॉल को विभिन्न स्थानों पर फ्लिक कर पाते हैं। इसी खासियत के चलते वह बहुत अच्छे कैच भी पकडते हैं। लक्ष्मण को खासतौर पर उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन खेल के पहचाना जाता है। उनके टेस्ट में कुल 17 में से 6 टेस्ट शतक और 6 में से 4 एकदिवसीय शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं। 2002 में लक्ष्मण को विस्डन के पांच क्रिकेटरों में से एक चुना गया था। 2012 में वी वी एस लक्ष्मण ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 
 
लक्ष्मण 2011/12 में खराब फॉर्म से जूझे। टीम इंडिया को इंग्लैड और ऑस्ट्रेलिया में इस दौरान हार झेलना पड़ी। लक्ष्मण को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेशनल टीम में शामिल किया गया परंतु सभी को आश्चर्य में डालते हुए उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, लक्ष्मण टीवी कंमेंटेटर बन गए और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर भी।  
 
बचपन 
 
लक्ष्मण का जन्म हैदराबाद (अब तेलंगाना) में जाने माने फिजिशियन डॉक्टर शांताराम और डॉक्टर सत्यभामा के घर यहां हुआ। लक्ष्मण ने मेडिकल कॉलेज में एडैशन लेने के बाद क्रिकेट चुना। लक्ष्मण ने अपनी ऑनरी डॉक्टोरेट डिग्री 4 फरवरी 2015 को नई दिल्ली की टेरी युनिवर्सिटी से हासिल की। 
 
परिवार 
 
वी वी एस लक्ष्मण ने जी आर शैलजा के साथ शादी और उनके दो बच्चे (बेटा सर्वजीत और बेटी अचिंथ्या) है। लक्ष्मण भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन से ताल्लुक रखते हैं। 
 
अवार्ड 
 
वी वी एस लक्ष्मण को भारत सरकार द्वारा चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री दिया जा चुका है। 
 
 
Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

इंदौर ने फिर पेश की मानवता की मिसाल, 70वां अंगदान संपन्न

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

इंदौर में जेल प्रहरी अंडरगार्मेंट्स में नशीले पदार्थ कैदियों को करता था सप्लाई, आधी रात को ऐसे हुआ पर्दाफाश

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

अगला लेख