suvichar
✕

किदांबी श्रीकांत कौन हैं : प्रोफाइल

Updated: बुधवार, 17 अगस्त 2016 (19:06 IST)
रियो ओलंपिक में किदांबी श्रीकांत ने अपने खेल का जौहर दिखाते हुए खुद को बैडमिंटन का बड़ा सितारा साबित किया है। रियो ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में बीजिंग और लंदन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले लीन डान के खिलाफ श्रीकांत ने बेहतरीन खेल दिखाया और उन्हें कड़ी टक्कर दी। हालांकि श्रीकांत यह मैच जीत तो नहीं सके, लेकिन जिस अंदाज़ में उन्होंने ली डान को टक्कर दी सभी ने उनकी खेेल की तारीफ की। 
 
साल 2014 में श्रीकांत ने दो बार के ओलंपिक चैंपियन लीन डान को पटखनी दी थी। श्रीकांत ने लीन डान को हराकर चीन ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर ख़िताब अपने नाम किया। वह वर्ल्ड सुपरसीरीज के सेमीफाइनल और सैयद मोदी ग्रैंड प्रिक्स के फाइनल में पहुंचे। 
 
श्रीकांत ने छोटे से करियर में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। 23 वर्षीय श्रीकांत खिलाड़ी के नाम सुपरसीरीज और ग्रैंड प्री जैसे ख़िताब हैं। 
 
श्रीकांत ने 2013 में थाईलैंड ओपन में पहला ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड जीता। साल 2014 में श्रीकांत ने दो बार के ओलंपिक चैंपियन लीन डान को हराकर चीन ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर खिताब अपने नाम किया। 
 
2015 के अंत में वह इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे। जनवरी 2016 में सैयद मोदी चैंपियनशिप जीती।  
 
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख