• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By ND

ढाँचा सुधारने की जरूरत-भास्करन

ढाँचा सुधारने की जरूरत-भास्करन -
पूर्व हॉकी ओलिम्पियन वी. भास्करन ने कहा कि जब तक देश में खिलाड़ियों के लिए उचित आधारभूत ढाँचा और सुविधाएँ नहीं दी जाएँगी तब तक ओलिम्पिक में भारत का पदक जीतने का सपना, सपना ही रह जाएगा।

भास्करन ने कहा कि जब ओलिम्पिक करीब आता है तब लोग भारत की पदक जीतने की संभावनाओं पर बात करते हैं। बिना उचित आधारभूत ढाँचे का विकास किए कैसे हम ओलिम्पिक में पदक जीतने की उम्मीद कर सकते हैं।