गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: विज्क आन जी (भाषा) , गुरुवार, 24 जनवरी 2008 (15:02 IST)

आनंद की बाजी ड्रॉ, नेगी जीते

आनंद की बाजी ड्रॉ, नेगी जीते -
विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कोरस अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के दसवें दौर के ग्रुप ए में हंगरी के पीटर लेको के साथ अपनी बाजी बराबरी पर समाप्त की जबकि परिमार्जन नेगी नीदरलैंड्‍स के डेनिस रूजीग्रोक को हरा कर ग्रुप सी में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं।

इस टूर्नामेंट में अभी तीन दौर होने बाकी हैं। आनंद अभी साढ़े पाँच अंक के साथ पीटर लेको के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

भारतीय खिलाड़ियों का आज सबसे अच्छा खेल ग्रुप सी में नेगी का रहा। 14 साल के इस खिलाड़ी ने रूजीग्रोक को हरा कर कुल संभावित दस अंक में से साढ़े छह अंक हासिल कर लिए और अब वह इस ग्रुप में चोटी पर चल रहे इटली के फाबियानो कारूआना से केवल आधा अंक पीछे हैं। कारूआना को आज हार का सामना करना पड़ा उसको चीन के ली शिलोंग ने हराया।

ग्रुप बी में भारतीय गैंडमास्टर पी. हरिकृष्ण ने अर्मेनिया के गैबरियल सार्गेसिन के साथ अपनी बाजी ड्रॉ करने के बाद संयुक्त रूप से पाँचवे स्थान पर फिसल गए हरिकृष्ण के साढ़े पाँच अंक हैं जबकि इसी ग्रुप में भारत की कोनेरू हंपी ने चीन के होयु यिफन के साथ अपनी बाजी बराबरी पर समाप्त की। उनके साढ़े चार अंक है।