Hanuman Chalisa
✕

युकी भांबरी 100 में जगह बनाने के करीब पहुंचे

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (20:54 IST)
नई दिल्ली। युकी भांबरी भले ही चेन्नई ओपन चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए लेकिन इस अच्छे प्रदर्शन के दम पर वह आज जारी ताजा एटीपी एकल रैंकिंग में 11 पायदान की लंबी छलांग लगाकर फिर से शीर्ष 100 में जगह बनाने के करीब पहुंच गए।


युकी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जार्डन थाम्पसन से 5-7, 6-3, 5-7 से हार गए थे लेकिन इस एटीपी टूर्नामेंट में उपविजेता बनने पर पुरुष एकल रैंकिंग में लाभ हुआ और वह अब 101वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जो पिछले दो साल में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

यह भारतीय खिलाड़ी आखिरी बार फरवरी 2016 में एक सप्ताह के लिए शीर्ष 100 में (99वें स्थान) पर पहुंचा था लेकिन इसके बाद चोटों से जूझने के कारण उनकी रैंकिंग में लगातार गिरावट आती रही और एक समय वह 552वें स्थान पर पहुंच गए थे। कोर्ट पर वापसी करने के बाद हालांकि उनकी रैंकिंग में लगातार सुधार होता रहा।

रामकुमार रामनाथन भारतीय खिलाड़ियों में युकी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। रामकुमार एक पायदान ऊपर 140वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सुमित नागल भी एक स्थान ऊपर 216वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पुरुष युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना पहले की तरह 20वें स्थान पर बने हुए हैं और भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं।

उनके बाद दिविज शरण (42), लिएंडर पेस (49) और पुरव राजा (57) का नंबर आता है। पेस दो पायदान नीचे खिसके हैं। महिलाओं की डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा 14वें स्थान पर बनी हुई हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख