Narak Chaturdashi
✕

वावरिंका साल की दूसरी जीत के साथ सोफिया एटीपी के क्वार्टर फाइनल में

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (20:20 IST)
सोफिया। चोट से वापसी कर रहे 3 बार के ग्रैडस्लैम विजेता स्टार वावरिंका ने सोफिया एटीपी टेनिस में क्वालीफायर खिलाड़ी मार्टिन क्लिजन को 4-6, 6-2, 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
 
 
स्विट्जरलैंड का यह 32 वर्षीय खिलाड़ी विम्बलडन के बाद से 2 बार घुटने की सर्जरी के कारण 6 महीने से कोर्ट से दूर था। वापसी के बाद यह उनकी दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकार्डास बेरांकिस को हराया था। 
 
विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि यह कड़ा मुकाबला होगा, क्योंकि उसने (क्लिजन) यहां कुछ मैच खेले हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख