Hanuman Chalisa

चेस ओलंपियाड : भारतीय पुरुष टीम ने हॉलैंड, महिला टीम ने पेरू को हराया

शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (23:03 IST)
बाटूमी। भारतीय पुरुष टीम ने मजबूत हॉलैंड को 3-1 से जबकि महिला टीम ने पेरू को 3-1 से पराजित करने के साथ जॉर्जिया के बाटूमी में चल रहे 43वें चेस ओलंपियाड में शीर्ष-5 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है।
 
 
पुरुष टीम की ओर से ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को आराम दिया गया था। कृष्णन शशिकरण और बी. अधिबान ने जॉर्डन वेन फॉरीस्ट तथा लोएक वान वेली के खिलाफ तीसरे और क्रमश: चौथे बोर्ड पर अपने अपने मैचों को जीता। पी. हरिकृष्णा ने अनीश गिरि के साथ कड़े संघर्ष के बाद मैच को ड्रॉ कराया।
 
विदित गुजराती ने फिर एरविन एल. एमी के साथ मैच को ड्रॉ कराया। भारत ने 3-1 के स्कोर के साथ हॉलैंड पर पुरुष टीम मुकाबले में जीत दर्ज करने के साथ आखिरी राउंड में अपनी उम्मीदों को मजबूती दे दी। दूसरी ओर इसी अंतर से भारतीय महिलाओं ने पेरू को पराजित किया। भारतीय टीम के लिए हालांकि कोनेरू हम्पी ने गलती करते हुए अंक गंवाया। हम्पी को डेसी कोरी ने हराया।
 
भारतीय पुरुष टीम के अब 15 अंक हो गए हैं और वह अभी भी पदक होड़ में बनी हुई है। हालांकि उन्हें इसके लिए आखिरी राउंड में विजयी प्रदर्शन करना होगा। आनंद के आखिरी राउंड में खेलने की उम्मीद है, वहीं महिला टीम के 14 अंक हैं। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख