Hanuman Chalisa
✕

विश्वनाथन आनंद ने कार्लसन से ड्रॉ खेला

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (11:36 IST)
विज्क आन जी। विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज के 9वें दौर में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला। आनंद की यह 9 बाजियों में 6ठी ड्रॉ रही। अब वे 14 खिलाड़ियों में 5 अंक लेकर संयुक्त 6ठे स्थान पर हैं।
 
 
कार्लसन ने काले मोहरों से खेलते हुए राय लोपेज तकनीक अपनाई। आनंद सफेद मोहरों से ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 32 चालों में ड्रॉ पर सहमति बनी। स्थानीय सितारे अनीश गिरि चौथी जीत के बाद शीर्ष पर हैं जिन्होंने रूस के मैक्सिम मटलाकोव को हराया।
 
अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव संयुक्त दूसरे स्थान पर है। अमेरिका के वेसले सो और रूस के ब्लादीमिर क्रैमनिक संयुक्त चौथे जबकि आनंद और उक्रेन के सर्जेई कर्जाकिन संयुक्त 6ठे स्थान पर हैं। ग्रैंडमास्टर बी. अधिबान ने अमेरिका के फेबियानो कारुआना से ड्रॉ खेला।
 
चैलेंजर वर्ग में विदित गुजराती को जर्मनी के मथियास ब्लूबाम ने ड्रॉ पर रोका, वहीं ग्रैंडमास्टर डी. हरिका ने उक्रेन के एंटोन कोरोबोव से ड्रॉ खेला। गुजराती और कोरोबोव 6-5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख