sundarkand
✕

विश्‍वनाथन आनंद को है यकीन, जीसीटी फाइनल्स में बनाएंगे जगह

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (12:54 IST)
भारत के धुरंधर शतरंज खिलाड़ी और 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) ने कहा कि उन्हें लंदन में 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स (GCT Finals) में जगह बनाने का यकीन है। जीसीटी फाइनल्स लंदन में खेला जाएगा।

आनंद ने कहा कि मैं जीसीटी फाइनल्स में जगह बना सकता हूं। आरोनियन, मैं और वेसले हम सभी 13 अंक के लिए होड़ में हैं। कुछ और भी खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे हैं। आनंद को बाकी 2 चरण बुकारेस्ट (6 से 10 नवंबर) और कोलकाता में होने वाले इस टूर्नामेंट में 13 अंक बनाने होंगे।
ALSO READ: आनंद ने वेस्ली सो को हराया, नॉर्वे में संयुक्त पांचवें स्थान पर
इस टूर्नामेंट में आनंद का सामना विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से पिछले 6 साल में पहली बार होगा। कार्लसन और आनंद ने चेन्नई में 2013 विश्व चैंपियनशिप मुकाबला खेला था। आनंद ने कहा, पिछले साल मेरा प्रदर्शन बहुत खास था।

आनंद उससे पहले यहां 22 से 26 नवंबर तक होने वाले टाटा स्टील रैपिड और ब्लिटज टूर्नामेंट में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करके अपनी तैयारी पुख्ता करना चाहेंगे। पिछले महीने सिनक्यूफील्ड कप में वे तीसरे स्थान पर रहे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख