Hanuman Chalisa

फर्राटा किंग उसेन बोल्ट को सेंट्रल कोस्ट मारिनर्स ने दिया अनुबंध प्रस्ताव

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (19:18 IST)
सिडनी। फर्राटा किंग उसेन बोल्ट को ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कोस्ट मारिनर्स फुटबॉल क्लब ने अनुबंध का प्रस्ताव दिया है, लेकिन टीम के कोच ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया। 8 बार के ओलंपिक चैंपियन बोल्ट पेशेवर फुटबॉलर बनने के सपने को पूरा करने के लिए 'ए लीग' (ऑस्ट्रेलियाई घरेलू लीग) की इस टीम के साथ अगस्त में ट्रॉयल के तौर पर जुड़े थे।
 
 
उन्होंने पिछले सप्ताह सत्र से पहले मैत्री मैच में 2 गोल भी दागे थे। इसके बाद माल्टा की चैंपियन फुटबॉल क्लब वालेटा ने उन्हें 2 साल के अनुबंध का प्रस्ताव दिया था जिसे इस खिलाड़ी ने ठुकरा दिया था।
 
जमैका के इस खिलाड़ी के प्रबंधक रिकी सिम्मस ने बीबीसी से कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि बोल्ट को सेंट्रल कोस्ट मारिनर्स ने अनुबंध का प्रस्ताव दिया है।

क्लब ने हालांकि आधिकारिक तौर इसके बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन सिडनी से प्रकाशित होने वाले 'डेली टेलीग्राफ' की खबर के मुताबिक अनुबंध में उन्हें बहुत कम राशि मिली है। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख