dharma sangrah
✕

इस पूर्वोत्तर राज्य में होंगे ओलंपिक! CM रह चुके हैं फुटबॉल के खिलाड़ी

Published: बुधवार, 24 अगस्त 2022 (17:31 IST)
इम्फाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घोषणा की कि इस साल से राज्य में हर वर्ष मणिपुर ओलंपिक खेल आयोजित किए जाएंगे।श्री सिंह ने यहां मुख्यमंत्री सचिवालय में दूसरे मणिपुर ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति की बैठक के दौरान यह घोषणा की।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह एक फुटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं और कुछ सालों पहले उनके गोल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ था।

मणिपुर ओलंपिक संघ (एमओए) द्वारा आयोजित खेलों का दूसरा संस्करण 26 से 30 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा जिसमें मणिपुर के सभी 16 जिलों के लगभग 6000 एथलीट 34 विधाओं में भाग लेंगे।

श्री सिंह ने युवा मामले एवं खेल मंत्री के गोविनदास और एमओए अध्यक्ष राधेश्याम के साथ मिलकर खेलों का शुभंकर भी लॉन्च किया गया था। श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि सभी सरकारी विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे कि खेलों के दौरान सर्वोत्तम वातावरण और आतिथ्य प्रदान किया जाए।

श्री राधेश्याम ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले अधिकारियों और खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग जगहों पर रहने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकांश जिलों ने विभिन्न खेलों के प्रतिभागियों के नामों की घोषणा कर दी है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख