Hanuman Chalisa
✕

टीम इंडिया को फीफा रैंकिंग में दो स्थान का फायदा

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (00:12 IST)
नई दिल्ली। एएफसी एशिया कप 2019 के लिए क्वालीफाई करने के एक हफ्ते बाद भारतीय फुटबॉल टीम सोमवार को फीफा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे से 105वें स्थान पर पहुंच गई।
 
भारतीय टीम पिछले महीने 107वें स्थान पर थी लेकिन पिछले हफ्ते एएफसी एशिया कप 2019 क्वालीफायर में मकाऊ पर जीत की बदौलत टीम नवीनतम रैंकिंग में 105वें पायदान पर पहुंच गई है।
 
भारतीय टीम 328 रैंकिंग अंक के साथ जिंबाब्वे से एक स्थान पीछे और नाइजर से आगे है। एशियाई फुटबाल परिसंघ टीमों के बीच भारत 14वें स्थान पर है। भारत ने 11 अक्टूबर को मकाऊ के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ 2019 में यूएई में होने वाले एएफसी एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख