Daily Horoscope
✕

स्पेन ने अर्जेंटीना व ब्राजील ने जर्मनी को हराया

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (11:43 IST)
पेरिस। इस्को की हैट्रिक की मदद से स्पेन ने दोस्ताना फुटबॉल मैच में लियोनेल मैसी के बिना उतरी अर्जेंटीनी टीम को 6-1 से हराया जबकि ब्राजील ने जर्मनी को 1-0 से मात दी।
 
वहीं एक अन्य मैच में इटली ने एक विवादित पेनल्टी मिलने के बाद इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। इस साल रूस में होने वाले विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे स्पेन ने अपना अपराजेय अभियान 18 मैचों का कर लिया है।
 
एक अन्य मैच में फ्रांस ने रूस को 3-1 से मात दी। बेल्जियम ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया। स्विट्जरलैंड ने पहली बार विश्व कप खेल रहे पनामा को 6-0 से शिकस्त दी। पोलैंड ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया, वहीं जापान को उक्रेन ने 2-1 से मात दी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख