dharma sangrah
✕

माइक रसेल को हराकर गत चैम्पियन कोठारी विश्व बिलियर्ड्स फाइनल में

Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 (19:46 IST)
मेलबर्न। गत चैम्पियन सौरव कोठारी ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में इंग्लैंड के कई बार के विश्व चैम्पियन माइक रसेल को हराकर लगातार दूसरे विश्व बिलियर्ड्स (लांग-अप) फाइनल में प्रवेश किया।
 
कोठारी ने गेम में इतना दबदबा बनाया हुआ था कि उन्होंने सेमीफाइनल में 1090-594 अंक के अंतर से जीत हासिल की जबकि चार घंटे के मुकाबले में 45 मिनट बचे थे।
 
कोठारी ने 205, 195, 175, 128 और 103 अंक के जबकि रसेल ने 247, 131 और 121 अंक के ब्रेक लगाए। कोठारी ने दिन में हुए क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड के रॉब हॉल को 1076-484 से शिकस्त दी।
 
अब उनका सामना पीटर गिलक्रिस्ट से होगा, जो पिछले साल के विश्व बिलियर्ड्स फाइनल का दोहराव होगा। गिलक्रिस्ट ने डेविड कौसियर को दूसरे सेमीफाइनल में 1183-1023 से शिकस्त दी।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख