Hanuman Chalisa

भारतीय गोल्फर शुभंकर ने मेक्सिको में बढ़त कायम रखी

रविवार, 4 मार्च 2018 (14:39 IST)
मेक्सिको। भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने यहां विश्व गोल्फ चैंपियनशिप के तीसरे दौर के बाद सभी को हैरान करते हुए बीती रात की 2 शॉट की बढ़त कायम रखी। 21 वर्षीय शुभंकर ने तीसरे दौर में 2 अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे अब अगले 18 होल उनके लिए काफी अहम रहेंगे।
 
 
अगर वे खिताब जीत जाते हैं तो वे विश्व गोल्फ चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे युवा गोल्फर बन जाएंगे। इससे पहले पैट्रिक रीड ने 23 साल की उम्र में 2014 में यह खिताब हासिल किया था। वे इस तरह 42 बार के पीजीए टूर विजेता फिल मिकेलसन (65), टायरेल हैटन (64), सर्गियो गार्सिया (69) और राफा काबरेरा बेलो (69) पर बढ़त बनाए हैं।
 
दुनिया के नंबर 1 और गत चैंपियन डस्टिन जॉ नसन ने 68 का कार्ड खेला जिससे वे संयुक्त रूप से 6ठे स्थान पर हैं और शुभंकर से 3 शॉट पीछे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख