बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Shooting World Cup : India Apurvi Chandela Smashes World Record To Win Women's 10m Air Rifle Gold
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (17:12 IST)

विश्व रिकॉर्ड तोड़कर अपूर्वी चंदेला ने जीता स्वर्ण पदक

Apoorvi Chandela
नई दिल्ली। भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आईएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को महिला 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
 
प्रतियोगिता के पहले दिन यह एकमात्र फाइनल था और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता निशानेबाज अपूर्वी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 252.9 का विश्व रिकॉर्ड स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता। चीन की रुओजू झाओ (251.8) ने रजत और हांग जू (230.4) ने कांस्य पदक जीता। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
श्रीलंका ने अफ्रीकी जमीन पर रचा इतिहास, तीसरे ही दिन 8‍ विकेट से जीता टेस्ट