Hanuman Chalisa
✕

गगन ने जीता रजत, अनुराज और स्वप्निल को कांस्य

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (17:15 IST)
नई दिल्ली। भारत के प्रमुख निशानेबाज गगन नारंग ने शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रही राष्ट्रमंडल निशानेबाजी प्रतियोगिता में गुरुवार को 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत पदक जीत लिया। 
        
2016 रियो ओलम्पिक के बाद अपना पहला बड़ा टूर्नामेंट खेल रहे नारंग ने क्वालिफिकेशन में 617.6 का स्कोर किया और चौथे स्थान पर रहे। फाइनल में उन्होंने शानदार वापसी की और 246.3 का स्कोर कर रजत अपने नाम किया। वे स्वर्ण विजेता से मात्र 1.4 अंक पीछे रहे। नारंग का इस साल का यह पहला पदक है। इसी स्पर्धा में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता। 
         
इस बीच भारतीय टीम में वापसी करने वाली अनुराज सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली अनुराज ने फाइनल में 28 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत अब तक इस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल 10 पदक जीत चुका है। 
 
2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता और लंदन ओलम्पिक के कांस्य विजेता नारंग ने मुकाबले के बाद कहा, काफी हवा चल रही थी और मुझे अपना सब कुछ झोंकना पड़ा। यह मेरे धैर्य की परीक्षा थी क्योंकि मुझे अपना शॉट सही समय पर रिलीज़ करना था। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख