रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Shahrukh Khan to unveil Sania Mirza's autobiography
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 13 जुलाई 2016 (11:59 IST)

शाहरुख करेंगे सानिया की आत्मकथा का विमोचन

शाहरुख करेंगे सानिया की आत्मकथा का विमोचन - Shahrukh Khan to unveil Sania Mirza's autobiography
नई दिल्ली। 'किंग खान' के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की आत्मकथा 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' का विमोचन करेंगे। 
 
सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह जारी की गई किताब में उसके जीवन के तमाम अहम घटनाक्रमों और उपलब्धियों का जिक्र है।
 
इस किताब में योगदान देने वाले इमरान ने कहा कि किताब लिखने का इरादा सानिया का था और इसे पूरा करने में 5 साल लगे। यह उसकी किताब है और अब तक के उसके जीवन के घटनाक्रमों का इसमें जिक्र है। इसमें उसके जीवन से जुड़े विवादों को भी छुआ गया है। इसमें उसके करियर सहित जीवन से जुड़ी हर चीज को शामिल किया गया है। 40 अध्याय की इस किताब की कहानी उस समय से अब तक की है, जब वह 4 या 5 वर्ष की थी।
 
हार्पर कॉलिंस द्वारा प्रकाशित 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' जल्दी ही देश विभिन्न शहरों में बिक्री के लिए उपलब्धि होगी। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
रोम हॉकी ओलंपियन जो आंटिच का निधन