Daily Horoscope
✕

सेरेना ने हालेप को हराकर 24वें ग्रैंडस्लैम की तरफ कदम बढाया

Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2019 (17:49 IST)
मेलबर्न। सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में सोमवार को यहां शीर्ष वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप को तीन सेट चले मुकाबले में हारकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।
 
 
करियर में अब तक 23 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकी सेरेना ने विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हालेप को 6-1, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी। 
 
इस जीत के साथ ही सेरेना ने मार्गेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी की ओर कदम बढ़ा दी है। क्वार्टर फाइनल में उन्हें चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा से भिड़ना होगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख