Hanuman Chalisa
✕

यूएस ओपन से पहले सेरेना को मिली एक और हार

Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (14:04 IST)
न्यूयार्क। अगले सप्ताह से शुरू होने वाले यूएस ओपन की तैयारियों की जुटी सेरेना विलियम्स को वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में मारिया सकारी से हार झेलनी पड़ी। सकारी ने सेरेना को 5-7, 7-6 (5), 6-1 से हराया। इस बीच सेरेना को समय बर्बाद करने के लिए चेतावनी भी मिली और बढ़त गंवाने पर उन्होंने अपने रैकेट पर भी गुस्सा दिखाया। 
 
कोरोनावायरस महामारी के बीच लगभग छह महीने के बाद टेनिस की वापसी होने पर सेरेना का यह पेशेवर टेनिस में पांचवां मैच था और ये सभी तीन सेट तक खिंचे। इस बीच उन्होंने तीन मैच जीते जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सेरेना के लिए 13वीं वरीयता प्राप्त सकारी के खिलाफ परिणाम और विशेषकर मैच का अंत यूएस ओपन के मद्देनजर अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू होगा। 
 
वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन अमूमन ओहियो में होता है लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इस आयोजन फ्लाशिंग मीडोज पर ही किया जा रहा है। सेरेना शुरू में नियंत्रण में थी और एक समय उन्होंने 5-3, 30-0 से बढ़त बना रखी थी। इसके बाद वह दो बार बैकहैंड पर चूक गई। वह इसके बाद स्टैंड के पास चली गयी और तब चेयर अंपायर ऑरली टोर्ट ने उन्हें समय बर्बाद करने के लिए चेतावनी दी। 
 
उन्होंने पहला सेट जीता लेकिन दूसरे सेट में टाईब्रेकर में 7-5 से हार गई जबकि तीसरे सेट में वह किसी भी समय रंग में नहीं दिखी। महिला वर्ग में अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की स्थिति तय हो गई है। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका का सामना एनेट कोंटावीट, विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका का ओंस जाबेर और अमेरिकी क्वालीफायर जेसिक पेगुला का एलिस मर्टेन्स से सामना होगा।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख