Hanuman Chalisa

12वीं एशिया एयरगन चैंपियनशिप में जूनियर निशानेबाजों सरबजोत और ईशा ने जीते स्वर्ण

शनिवार, 30 मार्च 2019 (18:15 IST)
नई दिल्ली। जूनियर पिस्टल निशानेबाज सरबजोत सिंह और ईशा सिंह ने ताईपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशिया एयरगन चैंपियनशिप में क्रमश: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष और महिला जूनियर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत लिए।
 
सरबजोत ने अर्जुन चीमा और विजयवीर सिद्धू के साथ जूनियर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता में भारत की पदक संख्या को 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक पहुंचा दिया।
 
सरबजोत ने क्वालीफिकेशन में 579 के स्कोर के साथ टॉप किया और फाइनल में 237.8 का स्कोर कर कोरिया के किम वूजोंग (236.6) को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया। विजयवीर ने 217.5 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। फाइनल में तीसरे भारतीय अर्जुन चीमा को चौथा स्थान मिला। भारतीय तिकड़ी का संयुक्त स्कोर 1718 रहा और वे ताईपे (1699) के स्कोर से काफी आगे रहे।
 
ईशा ने भी क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर के साथ टॉप किया और 240.1 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। कोरिया को रजत मिला। हर्षदा निथावे और देवांशी धामा को क्रमश: 5वां और 8वां स्थान मिला। भारतीय महिला तिकड़ी ने कोरिया से पीछे रहते हुए रजत जीता। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख