1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Sania returns to Fed Cup team after four years

सानिया की चार साल बाद फेड कप टीम में वापसी

Sania Mirza
नई दिल्ली। भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की 4 साल के लंबे अंतराल के बाद फेड कप टीम में वापसी हो गई है। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने 3 से 7 मार्च तक दुबई में खेले जाने वाले फेड कप एशिया ओसनिया जोन ग्रुप ए टूर्नामेंट के लिए शनिवार को घोषित भारतीय टीम में सानिया को नामित किया है। पूर्व युगल नंबर एक सानिया आखिरी बार 2016 में फेड कप में खेली थी और अक्टूबर 2017 से मातृत्व अवकाश के कारण कोट से बाहर थीं। 
 
33 वर्षीय सानिया ने इस साल जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल में वापसी की थी और खिताब भी जीता था लेकिन पिंडली की चोट के कारण उन्हें वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में रिटायर होना पड़ा था। 
 
भारतीय टीम में सर्वाधिक रैंकिंग वाली खिलाड़ी अंकिता रैना है जो महिला रैंकिंग में 176वें नंबर पर हैं। अंकिता और सानिया के अलावा भारत को प्ले ऑफ में ले जाने की जिम्मेदारी रिया भाटिया (349), रुतुजा भौसले (458) और करमन कौर थांडी (587) पर रहेगी। 
 
पूर्व डेविस कप खिलाड़ी विशाल ओपल इस टीम के कप्तान हैं जबकि पूर्व फेड कप खिलाड़ी अंकिता भांबरी इस टीम की कोच हैं। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा चीन, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, कोरिया और उजबेकिस्तान खेलेंगे। सभी टीमों ने अपनी सभी खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।
अगला लेख
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को 206 रन पर समेटा