Hanuman Chalisa

टॉप्स सूची से टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा समेत 8 खिलाड़ी बाहर

Updated: बुधवार, 23 मई 2018 (23:36 IST)
नई दिल्ली। स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को 5 पहलवानों और 2 मुक्केबाजों समेत खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) सूची से बाहर कर दिया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा बुधवार को जारी सूची में इसकी जानकारी दी गई।
 
 
सानिया के बाहर होने की उम्मीद थी, क्योंकि वे मां बनने वाली हैं। 2 ट्रैक एवं फील्ड एथलीट ए. धारून और मोहन कुमार को सरकार की इस योजना में शामिल किया गया है। प्रवीण राणा, सत्यव्रत कादियान, सुमीत, ललिता और सरिता 5 पहलवान हैं जिन्हें सूची से बाहर किया गया है जबकि मुक्केबाज एल. देवेंद्रो सिंह और एस. सरजूबाला पर भी गाज गिरी है।
 
7 स्पर्धाओं के 41 खिलाड़ियों को ओलंपिक खेल तक टॉप्स का फायदा मिलेगा जिसमें से 14 निशानेबाजी, 10 बैडमिंटन, 6 मुक्केबाजी, 4 कुश्ती और 2-2 एथलेटिक्स, तीरंदाजी और भारोत्तोलन से हैं। 3 ट्रैक एवं फील्ड एथलीट लिली दास, संजीवनी यादव और तेजस्विनी शंकर को पहले 2020 टोकियो ओलंपिक तक इस सूची में रखा गया था लेकिन अब उन्हें एशियाई खेलों तक कर दिया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख