Hanuman Chalisa

सानिया-स्ट्रायकोवा मियामी ओपन फाइनल में हारीं

सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (14:42 IST)
मियामी। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्रायकोवा की जोड़ी मियामी ओपन टेनिस के महिला युगल फाइनल में गैरवरीयता प्राप्त कनाडा की गैब्रियला डी और चीन की शू यिफान से हार गई।
 
तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में जुटीं सानिया और स्ट्रायकोवा को करीब 1 घंटे तक चले मैच में 4-6, 3-6 से पराजय झेलनी पड़ी। सानिया और गैब्रियला का सामना इस पहले कभी नहीं हुआ लेकिन बीएनपी परीबस ओपन में दोनों साथ अभ्यास करती आई हैं।
 
फाइनल से पहले गैब्रियला और यिफान ने 8वीं वरीयता प्राप्त एबिगेल स्पीयर्स और कैटरीना सेबोत्निक को हराया था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख