shradh paksha
✕

समीर वर्मा ने स्विस ओपन खिताब जीता

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (10:46 IST)
बासेल (स्विट्जरलैंड)। भारतीय शटलर समीर वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के पूर्व नंबर 2 जॉन ओ जोर्गेनसन को हराकर रविवार को यहां 1,50,000 डॉलर इनामी राशि के स्विस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट का पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया।
 
 
मध्यप्रदेश के इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने बेहतरीन तकनीक दिखाते हुए जोर्गेनसन को एकतरफा मुकाबले में 36 मिनट में 21-15, 21-13 से मात दी। समीर ने पिछले साल सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड जीता था और इसके बाद 2016 हांगकांग सुपर सीरीज के फाइनल्स में जगह बनाई थी।
 
इस तरह उन्होंने इस सत्र का पहला खिताब अपने नाम किया जिससे वह साथी भारतीय खिलाड़ियों किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय के साथ शामिल हो गए जिन्होंने यहां क्रमश: 2015 और 2016 में खिताब जीता था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख