Daily Horoscope
✕

विश्व कुश्ती में साक्षी मलिक की चुनौती टूटी, रितु और पूजा कांस्य होड़ में

Updated: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (23:10 IST)
बुडापेस्ट। ओलंपिक रजत पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक की सीनियर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 62 किग्रा मुकाबले में गुरूवार को रेपचेज़ में चुनौती टूट गई जबकि रितु फोगाट (50) और पूजा ढांडा (57) ने कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली। 
         
इस बीच ग्रीको रोमन मुकाबलों में उतरे चारों भारतीय पहलवानों को हारकर बाहर हो जाना पड़ा। भारत को प्रतियोगिता में अब तक बजरंग पुनिया ने पुरुष फ्रीस्टाइल के 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक दिलाया है, जो इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत का आठवां पदक है।
         
साक्षी, रितु और पूजा के रेपचेज में पहुंच जाने से भारत की विश्व चैंपियनशिप में पहले महिला पदक की उम्मीदें बनी हुई थीं लेकिन इन तीन पहलवानों में से साक्षी बाहर हो गईं जबकि रितु और पूजा मुकाबले में बनी हुई हैं। भारत की एक अन्य पहलवान रितु मलिक कल कांस्य पदक मुकाबले में जापान की अयाना गेम्पेइ से 3-7 से हार गई थीं।
        
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली साक्षी ने रेपचेज़ में हंगरी की मरियाना सास्तिन से कड़ा मुकाबला किया लेकिन उन्हें 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। रितु फोगाट ने रेपचेज़ में रोमानिया की एमिलिया एलीना को हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली। 
 
57 किग्रा में पूजा ने रेपचेज में अज़रबेजान की एलोना कोलेसनिक को 8-3 से हराकर कांस्य पदक मुकाबले में जगह बना ली, जहां उनके सामने अब नॉर्वे की ग्रेस जैकब की चुनौती होगी। अन्य भारतीय महिला पहलवानों में नवजोत कौर (68) रेपचेज़ में हार गईं। पिंकी (53), सीमा (55), सरिता (59), रजनी (72) और किरण (76) पदक होड़ में नहीं जा सकी हैं।
         
ग्रीको रोमन वर्ग में विजय (55), गौरव शर्मा (63), कुलदीप मलिक (72) और हरप्रीत सिंह (82) शुरुआती दौर में हार कर बाहर हो गए। विजय को चीन के लिगुओ काओ ने 9-1 से, गौरव को पोलैंड के माइकल जैसेक ने 7-3 से, कुलदीप को जापान के तोमोहिरो इनोयू ने 9-0 से और हरप्रीत को मोरक्को के जैद ओगरेम ने 14-5 से हराया। भारतीय पहलवानों को हराने वाले पहलवान अगले राउंड में हार गए, जिससे भारतीय पहलवानों की रेपचेज में जाने की उम्मीदें टूट गईं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख