sundarkand
✕

विश्व चैंपियन को हराने से स्टार पहलवान साक्षी मलिक का हौसला बुलंद

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (21:27 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता और बुल्गारिया के रूसे में डैन कोलोव-निकोला पेत्रोव रैंकिग सीरीज कुश्ती टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाली भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने कहा है कि इस टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन पेट्रा ओली को हराने से उनके हौसले बुलंद हो गए हैं।

साक्षी ने कहा, विश्व चैंपियन फिनलैंड की ओली को हराने से मेरा हौसला बुलंद हो गया है और मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है, जो आने वाली एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए बेहतर साबित होगा।

भारतीय स्टार पहलवान ने कहा कि पहले एशियन चैंपियनशिप और उसके बाद अमेरिका में होने वाले दूसरे टूर्नामेंट के लिए मुझे वजन कम करना होगा। खाने-पीने पर नियंत्रण से मेरे प्रदर्शन पर भी असर पड़ेगा क्योंकि इसके साथ ही मुझे अपनी तैयारियों पर भी ध्यान देने की जरुरत पड़ेगी।

टोक्यो ओलंपिक 2020 को ध्यान में रखते हुए साक्षी ने कहा कि 2019 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने पर वह ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर पाएंगी।

उन्होंने कहा, सितंबर 2019 में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में मुझे अगले साल होने वाले ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी पक्की करनी है और ऐसे विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में खेलने से मेरे प्रदर्शन में सहायता मिलेगी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख