ramcharitmanas
✕

विश्व कप के बाद वनडे को अलविदा कह देगा दक्षिण अफ्रीका का यह स्पिनर

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (20:44 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने सोमवार को कहा कि वह इंग्लैंड एवं वेल्स में होने वाले विश्व कप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। ताहिर ने हालांकि कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलना जारी रखना चाहेंगे।

ताहिर इस महीने के आखिर में 40 साल के हो जाएंगे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को दक्षिण अफ्रीका की आठ विकेट से जीत में 26 रन देकर तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। सीएसए ने सोमवार को बयान जारी किया, जिसमें ताहिर ने कहा कि वह विश्व कप के बाद फ्रीलांस क्रिकेटर के रूप में अपने भविष्य की पुनर्समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा, मैं विश्व कप में खेलना चाहता हूं। मैंने विश्व कप में अपना वनडे करियर समाप्त करने का फैसला किया है और इसलिए मेरा तब तक का अनुबंध है। इसके बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मुझे दुनिया भर के विभिन्न लीग में खेलने की अनुमति दे दी है लेकिन मैं दक्षिण अफ्रीका के लिए टी20 क्रिकेट खेलना चाहूंगा।

ताहिर ने 95 वनडे में 156 विकेट लिए हैं। वह इससे पहले 2011 और 2015 विश्व कप में खेले थे। इसके अलावा उन्होंने 2014 और 2016 विश्व टी20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख