• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ronaldo becomes best footballer of Europe
Written By
Last Modified: मोनाको , शुक्रवार, 26 अगस्त 2016 (14:55 IST)

रोनाल्डो यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

Ronaldo
मोनाको। रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को युएफा ने यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है जिन्होंने पिछले सत्र में चैंपियंस लीग और पुर्तगाल के साथ यूरो 2016 खिताब जीता।
 
रोनाल्डो को दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने रीयाल मैड्रिड के अपने साथी जेरेथ बाल और एटलेटिको मैड्रिड के अंतोइने ग्रीजमैन को पछाड़ा।
 
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं। यह शानदार सत्र रहा लेकिन बाकी 2 खिलाड़ी भी इसके दावेदार थे। युएफा के सभी 55 सदस्य संघों से पत्रकारों ने मतदान के जरिए विजेता का चयन किया है। 
 
सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का पुरस्कार नॉर्वे की स्ट्राइकर एडा हेगेरबर्ग को मिला। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दिलशान ने यह 'वर्ल्ड फेमस' शॉट भारत में सीखा