Hanuman Chalisa

रोजर मार्टिनेज और दुवान जापटा के गोल की बदौलत कोलंबिया ने कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना को हराया

रविवार, 16 जून 2019 (10:40 IST)
सल्वाडोर (ब्राजील)। रोजर मार्टिनेज और दुवान जापटा के गोल की बदौलत कोलंबिया ने शनिवार को कोपा अमेरिका में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए लियोनेल मैसी की अर्जेंटीना की टीम को फुटबॉल मैच में 2-0 से हराया।
 
मार्टिनेज ने 72वें मिनट में कोलंबिया की ओर से पहला गोल दागा जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी जापटा ने 3 मिनट बाद 1 और गोल करके ग्रुप 'बी' मैच में कोलंबिया की जीत सुनिश्चित की। अर्जेंटीना की टीम ने दूसरे हॉफ में दबदबा बनाया हुआ था लेकिन इसके बावजूद टीम कोई गोल नहीं कर सकी। कोपा अमेरिका में कोलंबिया ने 20 साल बाद अर्जेंटीना को हराया है।
 
मैसी को अर्जेंटीना के साथ पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब का इंतजार है। अर्जेंटीना की टीम ने 26 साल से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। दक्षिण अमेरिका के इस शीर्ष टूर्नामेंट के पिछले 2 सत्रों के अलावा 2014 विश्व कप में टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख