Hanuman Chalisa
✕

रोजर फेडरर 'नंबर वन' बनने से एक जीत दूर

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (12:19 IST)
स्टटगार्ट। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर स्पेन के राफेल नडाल को अपदस्थ कर नंबर एक रैंकिंग फिर से हासिल करने से एक जीत दूर रह गए हैं। फेडरर ने शुक्रवार को अर्जेंटीना के गुइडो पेला को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराया और स्टटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए।


20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर अपना विंबलडन खिताब बचाने के उद्देश्य से पूरे क्ले कोर्ट सत्र में नहीं खेले थे और वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्‍लैम फ्रेंच ओपन में भी नहीं उतरे थे। 36 वर्षीय फेडरर इस समय नंबर एक नडाल से 100 अंक पीछे हैं और यदि वे रविवार के फाइनल में पहुंचते हैं तो फिर से नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे।

हाल में 11वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले नडाल थकावट के कारण क्वींस क्लब टूर्नामेंट से हट गए हैं। रिकॉर्ड आठ बार विंबलडन खिताब जीत चुके फेडरर ने पेला से अपना मुकाबला मात्र 65 मिनट में जीत लिया। फेडरर का सेमीफाइनल में चौथी सीड ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से मुकाबला होगा जिन्होंने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।
कनाडा के मिलोस राओनिक ने तीसरी सीड चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच को 7-6,7-6 से हराया और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस के लुकास पोइली से होगा जिन्होंने डेनिस इस्तोमिन को 6-4, 6-7, 6-3 से हराया। (वार्ता)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर  

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख