Daily Horoscope
✕

फेडरर ने दोस्त नडाल के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (15:41 IST)
मेलबर्न। रॉजर फेडरर और रफेल नडाल भले ही कोर्ट पर एक-दूसरे के चिर प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन कोर्ट के बाहर जिगरी दोस्त हैं और नडाल के चोटिल होने पर फेडरर ने चिंता जाहिर की है।


नडाल को 6ठी वरीयता प्राप्त मारिन सिलिच के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान 5वें सेट में कूल्हे की चोट के कारण कोर्ट छोड़ना पड़ा था। इससे  दर्शक 2017 के मैराथन फाइनल का दोहराव देखने से वंचित रह गए, जब फेडरर ने 5 सेटों  में नडाल को हराया था।

फेडरर ने कहा कि यह देखकर बहुत दुख हुआ कि 5 सेट तक पहुंचकर वह मैच पूरा नहीं  कर सका। मैंने उसे बुधवार रात मैसेज भेजा। सोने से पहले मैंने यह मैसेज भेजा, क्योंकि  मैं जानना चाहता था कि वह कैसा है। उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख