sawan somwar

लावेर कप में रोजर फेडरर और ज्वेरेव ने यूरोप को दिलाई 7-1 की बढ़त

Updated: रविवार, 23 सितम्बर 2018 (17:24 IST)
शिकागो। स्विस स्टार रोजर फेडरर और एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने एकल मुकाबलों में जीत दर्ज कर यूरोप की टीम को यहां लावेर कप में विश्व टीम पर 7-1 से बढ़त दिला दी। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर को अपने मुकाबले में जरा भी चुनौती नहीं मिली, उन्होंने शनिवार को शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में निक किर्गियोस पर 6-3, 6-2 से आसान जीत दर्ज की।
 
 
इससे पहले ज्वेरेव ने दूसरे दिन के शुरुआती एकल मुकाबले में एक मैच प्वॉइंट बचाया और जान इस्नर को 3-6, 7-6, 10-7 से शिकस्त दी। शुक्रवार को शुरुआती दिन यूरोप ने 4 में से 3 मुकाबले अपने नाम किए थे।

लावेर कप की स्कोरिंग प्रणाली के अंतर्गत दूसरे दिन की प्रत्येक जीत में 2-2 अंक मिलते हैं और तीसरे दिन जीतने पर खिलाड़ियों को 3-3 अंक मिलेंगे। यूरोप को लावेर कप का खिताब हासिल करने के लिए केवल 13 अंक की जरूरत है, जो दूसरी बार आयोजित हो रहा है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख