suvichar
✕

फेडरर ने कहा, मरे के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (16:37 IST)
लंदन। रोजर फेडरर का मानना है कि एंडी मरे ने विंबलडन से अपना नाम वापस लेकर सही फैसला किया। फेडरर ने जोर देकर कहा कि 2 बार के विजेता मरे के लिए सब कुछ खत्म नहीं हुआ है।
 
 
मरे विंबलडन की शुरुआत से 24 घंटे से भी कम समय पहले रविवार को टूर्नामेंट से हट गए। उन्हें डर था कि लंबे समय से चली आ रही कूल्हे की उनकी चोट 2 हफ्ते तक 5 सेट के टेनिस के बाद बढ़ सकती है।
 
8 बार के विंबलडन चैंपियन फेडरर ने कहा कि यह निश्चित तौर पर कड़ा फैसला होगा लेकिन यह फैसला उसने अपने करियर और जीवन के लिए किया है। यह संभवत: समझदारीभरा फैसला है। वह यहां खेलने के लिए सब कुछ झोंक देता और यही कारण है कि इससे पीड़ा पहुंचती है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख