ramcharitmanas
✕

फेडरर नंबर 1 बनने से एक जीत दूर

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (23:34 IST)
स्टटगार्ट। स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर स्पेन के राफेल नडाल को अपदस्थ कर नंबर 1 रैंकिंग फिर से वापस हासिल करने से 1 जीत दूर रह गए हैं।
 
 
फेडरर ने शुक्रवार को अर्जेंटीना के गुइडो पेला को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से हराया और स्टटगार्ट ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए। 20 ग्रैंड स्लैम खिताबों के विजेता फेडरर अपना विंबलडन खिताब बचने के उद्देश्य से पूरे क्ले कोर्ट सत्र में नहीं खेले थे और वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन में भी नहीं उतरे थे।
 
36 वर्षीय फेडरर इस समय नंबर 1 नडाल से 100 अंक पीछे हैं और यदि वे रविवार के फाइनल में पहुंचते हैं तो फिर से नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे। रिकॉर्ड 8 बार विंबलडन खिताब जीत चुके फेडरर ने पेला से अपना मुकाबला मात्र 65 मिनट में जीत लिया। फेडरर का सेमीफाइनल में चौथी सीड ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से मुकाबला होगा जिन्होंने स्पेन के फेलिसियानो लोपेज को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया।
 
कनाडा के मिलोस राओनिक ने तीसरी सीड चेक गणराज्य के टॉमस बेर्दिच को 7-6, 7-6 से हराया और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला गत चैंपियन फ्रांस के लुकास पोइली से होगा जिन्होंने डेनिस इस्तोमिन को 6-4, 6-7, 6-3 से हराया। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख