ganesh chaturthi
✕

रीयाल मैड्रिड का लचर प्रदर्शन जारी, रायो से हारी जिदान की टीम

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (18:14 IST)
मैड्रिड। रीयाल मैड्रिड का चिर प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना जहां ला लिगा खिताब जीतने में सफल रहा वहीं जिनेदिन जिदान की टीम को 19वें स्थान पर काबिज रायो वेलेकानो से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से रीयाल लालिगा फुटबॉल टूर्नामेंट के नए चैंपियन से 18 अंक पीछे हो गया है।
 
वालेकास में रविवार को खेले गए मैच में रायो ने रीयाल मैड्रिड पर 1-0 से जीत दर्ज की। इस तरह से जिदान के दूसरे कार्यकाल में रीयाल ने जो 8 मैच खेले, उनमें से उसे केवल 4 में ही जीत मिली। टीम के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि जिदान की कोच के रूप में वापसी के बाद भी कोई सुधार देखने को नहीं मिला है। 
 
रायो ने एड्री इम्बारा के पेनल्टी पर किए गए गोल से जीत दर्ज की। वीएआर के जरिए उसे यह पेनल्टी मिली थी। इस जीत से रायो पर निचले स्तर पर खिसकने का खतरा भी कम हो गया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख