dharma sangrah
✕

सिंधू ने किया अपने सपने का खुलासा

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (20:19 IST)
हैदराबाद। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने कहा कि उनका लक्ष्य दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनना है और वे शीर्ष स्थान हासिल करने का प्रयास कर रही हैं। कुछ महीने पहले करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग हासिल करने वाली सिंधू ने कहा कि जब आठ साल की उम्र में उन्होंने पहली बार खेलना शुरू किया था तो उनका लक्ष्य भारत का प्रतिनिाधित्व करना था।

सिंधू ने कहा कि जब मैंने आठ साल की उम्र में खेलना शुरू किया तो मेरा सपना भारत के लिए खेलना था और यह मेरा पहला सपना था। जब मैंने भारत के लिए खेलना शुरू किया तो जब एक दिन मैंने सोचा कि मुझे दुनिया में शीर्ष पर होना चाहिए। 

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने कहा कि मैं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का प्रयास कर रही हूं। अब मेरा सपना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनना है और निश्चित तौर पर मैं इस ओर बढ़ रही हूं। मैं खुद को वहां देखना चाहती हूं। सिंधू यहां अपने स्कूल ‘आक्सिलम हाई स्कूल’ एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों से बात कर रही थी। सिंधू ने कहा कि उनकी मां उनके लिए प्रेरणा है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख