Daily Horoscope
✕

प्रो कबड्डी लीग में पुणे की हरियाणा पर 2 अंकों से रोमांचक जीत

Updated: गुरुवार, 29 नवंबर 2018 (00:08 IST)
पुणे। पुणेरी पल्टन ने अपने खिलाड़ियों के ऑलराउंड प्रदर्शन से हरियाणा स्टीलर्स को प्रो कबड्डी लीग के छठे संस्करण के जोन 'ए' के मुकाबले में बुधवार को रोमांचक संघर्ष में 35-33 से हरा दिया।
 
 
मैच में दो मिनट शेष रहते पुणे के पास 32-31 की मामूली बढ़त थी लेकिन अंतिम मिनटों में मोरे जीबी की दो सफल रेड से पुणे ने दो अंक के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मोरे ने पुणे के लिए छह, संदीप नरवाल ने सात, मोनू ने छह और गिरीश तथा अक्षय जाधव ने 3-3 अंक बनाए। 
 
पुणे की 17 मैचों में यह सातवीं जीत है और वह 47 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ हरियाणा को 16 मैचों में 10वीं हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद वह 32 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
 
हरियाणा  की तरफ से उसके सबसे महंगे खिलाड़ी मोनू गोयत ने 11 और विकास कंडोला ने आठ अंक बनाए लेकिन 'ए' टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थे।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख