रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Kabaddi League
Written By
Last Modified: कोलकाता , शुक्रवार, 24 जुलाई 2015 (23:53 IST)

प्रो कबड्डी लीग में मुंबई की लगातार पांचवीं जीत

प्रो कबड्डी लीग में मुंबई की लगातार पांचवीं जीत - Pro Kabaddi League
कोलकाता। यू मुम्बा ने जीत की लय बरकरार रखते हुए बंगाल वारियर्स को 29-25 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की जबकि दबंग दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में पुणेरी पल्टन को 38-37 से हराकर प्रो कबड्डी लीग में खाता खोला।
मुंबई अब 25 अंक लेकर शीर्ष पर है और उसके सेमीफाइनल में प्रवेश की राह आसान हो गई है।
 
वहीं दिल्ली के लिए काशिलिंग अडाके और रोहित कुमार चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करके हाफटाइम तक 25-11 की बढ़त दिला दी। पुणे ने हालांकि वापसी करके स्कोर 33-33 कर दिया। 
 
दो मिनट बाकी रहते उसने 37-35 की बढ़त भी बना ली थी लेकिन अडाके ने दिल्ली को 37-37 से बराबरी दिलाई और दमदार डिफेंस के बूते दिल्ली ने जीत दर्ज की।
 
इस जीत के साथ दिल्ली पांचवें स्थान पर पहुंच गई। पुणे सिर्फ दो अंक लेकर सबसे नीचे खिसक गया है। (भाषा)