sundarkand
✕

13 साल के पृथु ने हासिल किया ग्रैंडमास्टर नॉर्म

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (00:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी पृथु गुप्ता ने मात्र 13 साल की उम्र में 'ग्रैंडमास्टर नॉर्म' हासिल कर लिया है। पृथु ने जिब्राल्टर मास्टर्स टूर्नामेंट में अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। इस प्रक्रिया में पृथु ने इंटरनेशनल मास्टर का खिताब भी हासिल कर लिया।


पृथु का दो राउंड शेष रहते इंटरनेशनल मास्टर बन जाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भरत सिंह चौहान और दिल्ली शतरंज संघ के सचिव एके वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए पृथु को सम्मानित किया।

जिब्राल्टर ओपन के प्रदर्शन ने पृथु की इएलओ रेटिंग को 2400 के पार पहुंचा दिया, जो इंटरनेशनल मास्टर खिताब के लिए जरूरी है। पृथु को देश का अगला ग्रैंडमास्टर बनने के लिए अब दो और ग्रैंडमास्टर नॉर्म की जरूरत है। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख